अपने क्षेत्र के BLO और निर्वाचन अधिकारी (ERO) का नंबर कैसे निकालें?

अपने क्षेत्र के BLO और निर्वाचन अधिकारी (ERO) का नंबर कैसे निकालें?

वोटर आईडी कार्ड बनवाने, सुधार करने या लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए BLO (Booth Level Officer) सबसे महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारी होता है। यदि आपको अपने क्षेत्र के BLO का नाम या मोबाइल नंबर नहीं पता है, तो आप इसे ऑनलाइन 2 मिनट में निकाल सकते हैं।

BLO का काम: बीएलओ आपके घर आकर आपके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करता है, जिसके बाद ही आपका वोटर कार्ड अप्रूव होता है।

BLO का नंबर खोजने की प्रक्रिया:

  1. नीचे दिए गए "Find My BLO" बटन पर क्लिक करें।
  2. अपना 10 अंकों का EPIC Number (वोटर आईडी नंबर) दर्ज करें।
  3. सर्च करते ही आपके पोलिंग बूथ, BLO, ERO और DEO के नाम और मोबाइल नंबर स्क्रीन पर आ जाएंगे।